कौशाम्बी: चुनाव आयोग पर भड़का इंडिया गठबंधन, मुख्य चुनाव आयुक्त पर ‘वोट चोरी’ का आरोप,SIT जांच की मांग को लेकर आज से 8 अक्टूबर तक ब्लॉक स्तर पर होगा प्रदर्शन,
लोकसभा चुनाव 2024 और हालिया विधानसभा चुनावों में कथित मतों की धांधली को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इंडिया (INDIA) गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर ‘वोट चोरी’ का गंभीर आरोप लगाया है। इसके विरोध में गठबंधन ने आज (5 अक्टूबर) से 8 अक्टूबर तक देशव्यापी आंदोलन और ब्लॉक स्तर पर बैठकों का एलान किया है।
कौशाम्बी कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता जानकारी देते हुए एक प्रेस नोट जारी कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
पार्टी के तीन बड़े आरोप और मांगें: इस प्रकार है
1. मतदाता सूची में हेरफेर और EVM का खेल
गठबंधन का आरोप है कि 2024 के आम चुनाव और राज्य विधानसभा चुनावों के दौरान वोटर लिस्ट में जानबूझकर बदलाव किए गए। ईवीएम (EVM) के जरिए चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश की गई।
2. सत्तापक्ष को फायदा पहुंचाने के लिए काटे नाम
नोट में कहा गया है कि S.I.R. प्रक्रिया के तहत जनता के नाम जबरन वोटर लिस्ट से हटाए गए। ऐसा इसलिए किया गया ताकि सत्ता में बैठी भाजपा सरकार को सीधा चुनावी फायदा मिल सके। इसके अलावा, अन्य दो चुनाव आयुक्तों की मंजूरी के बिना ही वोटर लिस्ट पुनरीक्षण से जुड़े कई बड़े फैसले ले लिए गए।
3. SIT जांच कराने की मांग
इंडिया गठबंधन ने मांग की है कि जिस तरह से वोटरों के नाम काटे गए हैं और चुनाव आयोग ने जिस तरह से काम किया है, उसकी एसआईटी (SIT) से निष्पक्ष जांच कराई जाए।
इसके साथ ही जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने बताया कि आज से 4 दिनों का कांग्रेस जिले में वोट चोरी को लेकर बड़ा आंदोलन करेंगी। जिसमें 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जनपद के अलग-अलग ब्लॉकों में विरोध बैठकें की जाएंगी। आंदोलन के आखिरी दिन यानी 8 अक्टूबर को एक बड़ा मार्च निकाला जाएगा, जोकि ओसा स्थित काशीराम गेस्ट हाउस तक चलेगा जिसके बाद राष्ट्रपति जो संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा
इस कथित ‘वोट चोरी’ के खिलाफ विपक्ष सड़क पर उतर रहा है। 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक देश के अलग-अलग ब्लॉकों में विरोध बैठकें की जाएंगी। आंदोलन के आखिरी दिन यानी 8 अक्टूबर को एक बड़ा मार्च निकाला जाएगा, जिसके बाद राष्ट्रपति या संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी कौशाम्बी राजेश साहनी,पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास,राजेंद्र त्रिपाठी,जिला सचिव हेमन्त रावत,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी, आयुष यादव,अवधेश कुमार,संदीप कुमार, इंद्रपाल रैदास, अनीश अहमद आदि मौजूद रहे।








