उच्च प्राथमिक विद्यालय भेलखा में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कौशाम्बी: उच्च प्राथमिक विद्यालय भेलखा में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नगर पालिका परिषद मंझनपुर एवं ट्रेनिंग पार्टनर त्रिलोक सिंह शिक्षा सेवा समिति के तत्वावधान में उच्च प्राथमिक विद्यालय भेलखा में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बालेन्द्र सिंह ने की। ट्रेनर पंकज अग्रहरि और शारुख शिप्तैन शेख ने बच्चों को चार डस्टबिन के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया – हरा डस्टबिन गीले कचरे के लिए, नीला सूखे कचरे के लिए, लाल हानिकारक कचरे के लिए और काला अन्य कचरे के लिए उपयोग किया जाता है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रत्नेन्द्र प्रसाद मिश्र, सहायक अध्यापक निरुपम गुप्ता, नीरज शुक्ला, मुन्नी लाल, सतेन्द्र,अरमान शेख सहित वार्ड के सभासद अभयराज मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor