महिला की मौत के बावजूद ऑपरेशन के लिए 35 हजार रुपये मांगने का आरोप,परिजनों में आक्रोश,जिम्मेदार और कर्मचारी फरार

कौशाम्बी: महिला की मौत के बावजूद ऑपरेशन के लिए 35 हजार रुपये मांगने का आरोप,परिजनों में आक्रोश,जिम्मेदार और कर्मचारी फरार,

यूपी के कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र के करेंटी गांव निवासी रीना देवी पत्नी लाल चन्द्र की गुरुवार को मंझनपुर स्थित न्यू सत्यम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों के मुताबिक रीना देवी को गुरुवार सुबह करीब 11 बजे न्यू सत्यम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के लिए 35 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद रीना के पति समेत परिवार के अन्य लोग रुपये की व्यवस्था करने के लिए चले गए।

इसी दौरान करीब 3:30 बजे रीना देवी की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

परिजनों ने मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन के जिम्मेदार मौके से फरार हो गए है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor