कौशाम्बी में बाल श्रम की रोकथाम के लिए विशेष अभियान, 5 बच्चों का चिन्हांकन,प्रतिष्ठानों के औचक निरीक्षण के दौरान की गई वैधानिक कार्रवाई

कौशाम्बी: कौशाम्बी में बाल श्रम की रोकथाम के लिए विशेष अभियान, 5 बच्चों का चिन्हांकन,प्रतिष्ठानों के औचक निरीक्षण के दौरान की गई वैधानिक कार्रवाई,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार जनपद में बाल श्रम की रोकथाम तथा बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा के उद्देश्य से बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान मंझनपुर, ओसा एवं करारी होते हुए गुहारा–तैयबपुर–भरवारी मार्ग पर स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 05 बच्चों का चिन्हांकन किया गया। संबंधित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

श्रम विभाग ने आमजन एवं प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की है कि वे बाल श्रम को बढ़ावा न दें तथा बच्चों से श्रम कराने के बजाय, उन्हें शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग करें। साथ ही, बाल श्रम से संबंधित किसी भी मामले की जानकारी संबंधित विभाग को देकर इस सामाजिक बुराई के उन्मूलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

इस विशेष अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव के साथ प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) एवं उनकी टीम उपस्थित रही।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor