स्नातक एमएलसी निर्वाचन के मतदान के दृष्टिगत एसपी, एएसपी ने पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

कौशाम्बी: स्नातक एमएलसी निर्वाचन के मतदान के दृष्टिगत एसपी, एएसपी ने पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) निर्वाचन के मतदान को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत एसपी कौशाम्बी सत्यनारायण प्रजापत ,एएसपी अमिता सिंह,सभी सीओ ने विभिन्न पोलिंग बूथ का भ्रमण कर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु सजग रहने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor