जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम एवं एसपी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया भ्रमण,जांची सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी: जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम एवं एसपी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया भ्रमण,जांची सुरक्षा व्यवस्था,

यूपी के कौशाम्बी जिले के चल रहे उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम डॉ. अमित पाल एवं एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम एवं एसपी नेशनल इंटरमीडिएट कॉलेज भरवारी, कार्यालय क्षेत्र पंचायत मूरतगंज तथा कार्यालय क्षेत्र पंचायत मंझनपुर में स्थित मतदेय स्थलों का भ्रमण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने भ्रमण के दौरान मतदेय स्थलों पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor