कौशाम्बी: पेड़ से लटका मिला युवक का शव,क्षेत्र में सनसनी,पुलिस जांच में जुटी,
यूपी के कौशाम्बी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के नया खोपा स्थित तकिया के पास शनिवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान संतोष कुमार (35) निवासी खोपा तकिया के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलते ही सराय अकिल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।








