कौशाम्बी: कौशाम्बी में अस्पताल पांच दिन से भर्ती मरीज चार लाख जमा करने पर भी नहीं हुआ ठीक,परिजन मरीज को लेकर जाने लगे तो अस्पताल कर्मियों ने की सड़क पर जमकर मारपीट,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
यूपी के कौशाम्बी जिले में संचालित एक निजी हॉस्पिटल (न्यू तेजमती हॉस्पिटल) मे इलाज कराने आए मरीज के तीमारदारों पर अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि इलाज के लिए पांच दिन पहले एक मरीज को भर्ती किया गया था,जिसका इलाज चल रहा था और इलाज के नाम पर चार लाख जमा करा लिया लेकिन मरीज ठीक नहीं हुआ,जिसके बाद मरीज के परिजन मरीज को किसी अन्य अस्पताल ले जाने लगे।
आरोप है अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीज के तीमारदार मां बेटी को सड़क पर जमकर मारा पीटा,सड़क पर सरेआम मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना से अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। कर्मचारी द्वारा तीमारदारों के साथ मारपीट की घटना से लोगो में नाराजगी है।








