कौशाम्बी: कौशाम्बी में घर से 15 साल के किशोर का बाइक समेत अपहरण, मुंह-हाथ बांधकर ले गए बदमाश,20 किलोमीटर दूर चंगुल से भागकर बचाई जान,
यूपी के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भद्दुरपुर गांव में घर से दो बदमाशो ने 15 वर्षीय किशोर प्रशांत शुक्ला पुत्र आशीष शुक्ला का बाइक सहित अपहरण कर लिया, बदमाशों ने किशोर का मुंह और हाथ बांधकर उठा ले गए।
बदमाश किशोर को लगभग 5 घंटे तक इधर उधर घुमाते रहे,लगभग 20 किलोमीटर दूर जब बदमाश रोही ओवरब्रिज राम वनगमन मार्ग के पास पहुंचकर रुक गए और किसी से बात करने लगे तो लगभग किशोर ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों के चंगुल से भागकर अपनी जान बचाई और एक होटल से अपने परीजनो को फोन से घटना की जानकारी दी।जानकारी के बाद तत्काल परिजन गांव से रवाना हो गए।
जानकारी के मुताबिक बदमाश किशोर को लेकर कोखराज थाना क्षेत्र की तरफ भाग रहे थे। इसी दौरान कोखराज थाना क्षेत्र के रोही ओवरब्रिज के पास मौका पाकर किशोर प्रशांत शुक्ला बाइक से कूदकर भाग निकला। किशोर के भागने के बाद बदमाश बाइक में लॉक लगाकर मौके से फरार हो गए।किशोर ने पास के एक होटल से अपने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल डायल 112 और कोखराज थाना क्षेत्र की भरवारी चौकी पुलिस को जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
इस सम्बन्ध में पुलिस के अधिकारियों ने जांच करने के निर्देश दिए है।








