एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में कौशाम्बी से हजारों की संख्या में दिल्ली जायेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता:हंजला उस्मानी

कौशाम्बी: एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में कौशाम्बी से हजारों की संख्या में दिल्ली जायेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता:हंजला उस्मानी,

यूपी के कौशाम्बी जिले से दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में एक नवंबर को एसआईआर (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के विरोध में होने वाली राहुल गांधी की रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसियों ने तैयारियां पूरी कर ली है।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की महारैली में जाने की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव हंजला उस्मानी ने नगर पालिका परिषद भरवारी में पत्रकार वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि जिले से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जायेंगे जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी कि जिला कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की, कांग्रेस पार्टी की ओर से बहुत बड़ी महारैली है। जिसमें 5 से 10 लाख के बीच संख्या पहुंचने का अनुमान है,पूरे देश में कांग्रेस पार्टी इसके लिए तैयारी कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने इसके लिए ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए हैं। हर प्रदेश को, हर जिलों को, हर विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बात पहुँचाएं और ज्यादा से ज्यादा लोग ट्रेन,बस और अन्य साधन से दिल्ली के रामलीला मैदान एक नवंबर को सुबह 11:00 बजे पहुँचें।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जिताने का बीड़ा उठा रखा है, राहुल गांधी के नेतृत्व में यह महारैली उसी बीड़े के विरुद्ध जो है , उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि पिछले दो-तीन महीने से, जो हमरा संगठन अन्य संगठनों के साथ और जनता के साथ मिलकर दिल्ली की सड़कों पर लड़ाई लड़ रहा है वो वोट बचाने के लिए ,देश की जनता का अधिकार बचाने के लिए है, देश की जनता का एकमात्र अधिकार, जो उसका अधिकार है सरकार बदल देने का, सरकार बना देने का, अगर वो मत का अधिकार ही चोरी हो जाएगा, तो फिर ना देश बचेगा, ना लोकतंत्र बचेगा, फिर तो यहाँ तानाशाही हो जाएगी। इसीलिए कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से इसे बचाने के लिए लड़ाई लड़ रही है।

इस दौरान दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मो. अकरम , जिला महासचिव मो. आरिस, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष- जगदीश वैश्य,महिला जिलाध्यक्ष- रजिया बेगम, सेवा दल जिलाध्यक्ष जमशेद अहमद, तबरेज अहमद,विन्देश्वरी प्रसाद , कंचन लता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor