मंडलायुक्त प्रयागराज ने की विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा,जनता की समस्याओं को सुनने,निस्तारण किए जाने एवं तालाबो को अतिक्रमणमुक्त कराए जाने के दिए निर्देश

कौशाम्बी: मंडलायुक्त प्रयागराज ने की विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा,जनता की समस्याओं को सुनने,निस्तारण किए जाने एवं तालाबो को अतिक्रमणमुक्त कराए जाने के दिए निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी पहुंचे मंडलायुक्त प्रयागराज मण्डल, डाॅ0 लोकेश एम0 ने सोमवार को उदयन सभागार में विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

मंडलायुक्त ने पूर्व में दिए गए कि, तालाबों पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाने के साथ ही जीर्णोद्धार कराया जाए, के अनुपालन की प्रगति की समीक्षा के दौरान सीडीओ ने बताया कि वी.बी.जी राम जी योजना के अन्तर्गत जनपद में 111 तालाबों को जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। उन्होंने सभी एसडीएम से कहा कि लेखपाल से रिपोर्ट प्राप्त कर तालाब को अतिक्रमणमुक्त कराया जाए। ग्राम पंचायतवार सम्पत्ति रजिस्टर बनाया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि तालाब पर पुनः अतिक्रमण न होने पाए। उन्होंने सीडीओ को तालाबों का जीर्णोद्धार व्यवस्थित तरीके से कराने के भी निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त ने पूर्व में दिए गए निर्देश कि, किसी ग्राम पंचायत का सर्वे कराया जाय कि कितने लोगों के पास पक्के आवास हैं, कितने लोगों के पास कच्चे आवास है, पात्र लोगो को प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित किया जाए, के अनुपालन की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि रैण्डम रूप से और गाॅवों का सर्वे कराया जाए तथा पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाए।

मण्डलायुक्त ने पूर्व में दिए गए निर्देश कि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह द्वारा क्या-क्या कार्य किया जा रहा है, निष्क्रिय स्वयं सहायता समूह के कारण तथा उन्हें सक्रिय करने के लिए आवश्यक कार्यवाही किए जाएं, के अनुपालन की प्रगति की समीक्षा के दौरान संतोषजनक कार्यवाही न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि समूहों को सक्रिय किया जाए। आगामी माह में रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए कि समूहों में क्या परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि देव दीपावली पर कड़ा घाट पर कार्यक्रम आयोजित किया जाए एवं स्वयं सहायता समूहों से दीया बनवाया जाए, जिससे स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के साथ ही उनकी आय में वृद्धि हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए समिति गठित करने के भी निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त ने पूर्व में दिए गए निर्देश कि, चिन्हित सैम बच्चों का सत्यापन कराया जाए, कि उनके परिवार की स्थिति क्या है, के अनुपालन की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जनपद में चिन्हित 90 सैम बच्चों का सत्यापन कराया गया, जिसमें 19 परिवार के पास राशन कार्ड नहीं था, 14 परिवार का राशन कार्ड बनाया गया, 05 परिवार का राशन कार्ड बनाया जाने का कार्य प्रगति पर है। 16 परिवारों के पास आवास की सुविधा नहीं थी, पात्र लोगों के आवास स्वीकृत हो चुके हैं, 08 परिवारों को शौचालय की सुविधा से लाभान्वित किया गया है। परिवारों को बच्चों के सही खान-पान के प्रति जागरूक किया गया है।

मण्डलायुक्त ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से मैम बच्चों की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सी.डी.पी.ओ. वार लक्ष्य आवंटित कर सत्यापन कराया जाए कि परिवार के पास आवास व राशन कार्ड आदि उपलब्ध है या नहीं। बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाई जाए तथा बच्चों का नियमित टीकाकरण भी कराई जाए।

मण्डलायुक्त ने पूर्व में दिए गए निर्देश कि, जनपद के प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को माॅडल के रूप में विकसित किए जाए, के अनुपालन की प्रगति की समीक्षा के दौरान संतोषजनक प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सीएमओ को आवश्यक कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड की रैंकिग में बी.सी. या डी. श्रेणी प्राप्त इंडिकेटर्स-जननी सुरक्षा योजना, पीएम सूर्यघर योजना, फैमिली आइडी, जल-जीवन मिशन एवं सामूहिक विवाह योजना आदि की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को रैकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त ने सीएमओ से संस्थागत प्रसव की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि मिसिंग प्रसव पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्हांेने अधिशासी अभियंता, जल निगम से जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य एवं पेयजल आपूर्ति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि क्लोरिनयुक्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा कि सभी विद्यालयों में शौचालय क्रियाशील रहें। बच्चे लाइन में बैठकर मध्यान्ह भोजन करें तथा चिन्हित विद्यालयांे में अध्यायक या शिक्षामित्रों के द्वारा बच्चों को सड़क व रेलवे लाइन पार कराई जाए। उन्हांेने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को सभी धान क्रय केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी से कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि भारत सरकार द्वारा निर्धारित डिजाइन मंे ही लाभार्थियों द्वारा शौचालय का निर्माण कराई जाए। सामुदायिक शौचालयों को क्रियाशील रखा जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों से कहा कि अभियान चलाकर ग्राम समाज की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जनता दर्शन में आमजन की शिकायतों को गम्भीरता से सुनकर निस्तारण किया जाए।

बैठक में डीएम डाॅ. अमित पाल, एसपी सत्यनारायण,सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, एडीएम-शालिनी प्रभाकर एवं ओम प्रकाश सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor