कौशाम्बी: भाजपा कार्यालय में किसान मोर्चा एवं पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक संपन्न,जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित,
यूपी के कौशाम्बी जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में किसान मोर्चा एवं पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह,पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश साहू ने संबोधित कर मोर्चा पदाधिकारियों के उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
इस परिचयात्मक बैठक को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक संगठन है जिसके कार्यकर्ताओं के मन में पहले देश,फिर दल और सबसे अंत में स्वयं के हित की भावना आती है।आने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पुनः एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलाने का संकल्प लेकर तैयार बैठा है।
उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ताओं का उत्साह और ऊर्जा साथ होती है,तब विपक्ष चाहे कितनी भी ताकत लगा ले,भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उसे धूल चटाने का काम करेगा,भारतीय जनता पार्टी जाति अथवा धर्म के आधार पर चलने वाली पार्टी नहीं है बल्कि विचारधारा और कार्यकर्ताओं के आधार पर चलने वाली पार्टी है,भारतीय जनता पार्टी की ताकत विचारधारा,संगठन और बूथों पर मौजूद कार्यकर्ता हैं राष्ट्रवाद की अलख हमारे दिलों में है विकसित भारत हमारा लक्ष्य है,भ्रष्टाचार और परिवारवाद से मुक्त अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित सर्वांगीण विकास हमारी पहचान है। ऐसी तमाम बातों को विस्तार से साझा किया।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा योगेंद्र सिंह ने बताया कि हम सभी जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं,बल्कि राष्ट्रसेवा,जनसेवा और संगठनात्मक अनुशासन के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक व्यापक संगठन है।हमारे संगठन की असली ताकत कोई पद,कोई कुर्सी या कोई बड़ा नाम नहीं है,बल्कि बूथ पर खड़ा वह समर्पित कार्यकर्ता है,जो हर परिस्थिति में पार्टी की विचारधारा और संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाता है।संगठन में पद महत्वपूर्ण हो सकता है,लेकिन पद से बड़ा दायित्व होता है। जिम्मेदारी मिलना सम्मान है और उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाना कार्यकर्ता का धर्म है।
इसी क्रम में जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा योगेश साहू ने कहा कि पिछड़ा मोर्चा का प्रत्येक पदाधिकारी अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाए। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करे,समाज के प्रबुद्धजनों से संवाद स्थापित करे और युवाओं को संगठन की विचारधारा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जोड़े ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक साझा किया।
इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतू कनौजिया,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवमूरत पासी,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार शीलू पाण्डेय,जिला महामंत्री राकेश पाण्डेय,ज्योति केसरवानी सहित तमाम पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित रहें।








