एसपी ने त्योहारों के दृष्टिगत विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा,ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कौशाम्बी: एसपी ने त्योहारों के दृष्टिगत विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जायजा,ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान एसपी ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं मुस्तैदी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ करने तथा किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor