कौशाम्बी: कौशाम्बी में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया,संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामबहादुर त्रिपाठी ने नेहरू जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज भी विश्व में भारत को नेहरू गांधी के भारत के रूप में जाना जाता है ।
जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास ने बताया कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को बच्चों से बहुत प्यार था इसलिए उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता था।
संगोष्ठी में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव राम बहादुर त्रिपाठी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम मूर्ति त्रिपाठी, रामसूरत रविदास, जिला महासचिव श्याम सिंह भदोरिया, आसिफ अल्वी, संतोष शुक्ला, जिला कार्यालय प्रभारी एवं जिला सचिव हेमंत कुमार रावत, जिला सचिव जयप्रकाश जयसवाल, रमेश यादव, विधानसभा सचिव मंझनपुर नौसे आलम, ब्लॉक अध्यक्ष नेवादा रविंद्र सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप सिंह पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष राजू, प्रियांशु त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष सदर मंझनपुर संगीता कोरी, मंडल अध्यक्ष कासिया शिवलेश मिश्रा, डॉक्टर रमेश चंद्र केसरवानी, महेश प्रसाद मिश्रा, कालउया पासी,केतकी देवी पासी, मीना कोरी, सुरेश पासी, अशर्फीलाल यादव, अरुण सिंह, छोटेलाल, नंदलाल गौतम, इंद्रपाल गौतम, सुरेंद्र कुमार सरोज, मुन्नालाल प्रजापति, जगत पटेल ,सचिन दिवाकर, प्रबल केशेरवानी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।








