भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी मे गोल्डेन जुबली सेलिब्रेशन,बच्चों ने दी तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति,मुख्य अतिथि बोले जल्द ही AI संबंधित शुरू होगा कोर्स

कौशाम्बी: भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी मे गोल्डेन जुबली सेलिब्रेशन,बच्चों ने दी तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति,मुख्य अतिथि बोले जल्द ही AI संबंधित शुरू होगा कोर्स,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित भवन्स मेहता विद्याश्रम के 50 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय विद्या भवन द्वारा संचालित यह स्कूल 14 नवंबर 1976 को शुरू हुआ था और इस साल 50 वर्ष पूरे कर चुका है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय विद्या भवन मुंबई के कार्यकारी सचिव एवं महानिदेशक जगदीश लखानी रहे। इसके साथ ही भवन शिक्षण भारती की निदेशक पाउली मीनाचेरी विशिष्ट अतिथि रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भवन्स मेहता विद्याश्रम के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने की।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद विद्यालय के छात्र व छात्राओं ने तरह तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वहीं योगा को लेकर भी एक डांस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को फिट रहने का संदेश भी बच्चों ने मंच के माध्यम से दिया।

Oplus_131072

विद्यालय के निदेशक एडवोकेट संदीप सक्सेना ने बताया कि संस्थान की स्थापना स्वर्गीय गिरधारी लाल मेहता ने की थी। भारतीय विद्या भवन के संरक्षण और मार्गदर्शन में स्कूल पांच दशक से शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा दे रहा है। यहां से पढ़े हजारों विद्यार्थी अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

समारोह में पूर्व छात्र-छात्राओं, पूर्व प्राचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों, शिक्षाविदों और अतिथियों को बुलाया गया था और उन्हें सम्मानित भी किया गया है। इसके साथ ही विद्याश्रम के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति और परंपराओं के साथ स्कूल की 50 साल की यात्रा दिखाई जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय विद्या भवन मुंबई के कार्यकारी सचिव एवं महानिदेशक जगदीश लखानी ने कहा कि 50 वर्षों में स्कूल का लक्ष्य शिक्षा के साथ तकनीक आधारित पढ़ाई, खेलकूद, कौशल विकास, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती पीढ़ियों के सपनों, समर्पण, संघर्ष का परिणाम है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मै मुम्बई से पहली बार कौशाम्बी आया हूँ यहां आकर बहुत अच्छा लगा, उन्होंने कहा कि जल्द ही तकनीकी पर आधारित AI पाठ्यक्रम के माध्यम से पढ़ाई विद्याश्रम में शुरू होगी।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जी. बलैया, वाइस प्रिंसिपल सुधारक सिंह, भवंस मेहता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. प्रबोध श्रीवास्तव, नगर पालिका भरवारी के पूर्व चेयरमैन कैलाश चंद्र केसरवानी सहित तमाम बच्चे के अभिभावक व स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor