कौशाम्बी: बीबी फातमा के ताबूत की ज्यारत को उमड़े अजादार, हुसैनिया शरीफाबाद में आयोजित हुई अजा ए फातमीया की नवीं मजलिस,
यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पंचायत करारी के हजरतगंज वार्ड स्थित हुसैनिया शरीफाबाद में आयोजित अजा ए फातमीया की नवीं मजलिस में बीबी फातमा जहरा स की शहादत के मौके पर मौलाना ने मुसीबत बयान की तो अकीदतमंद रोने लगे। कार्यक्रम रात आठ बजे शुरू हो कर देर रात तक चला।
शुक्रवार की रात कस्बे में चल रहे अजा ए फातमीया मजलिस के सिलसिले की नवीं मजलिस आयोजित हुई इसकी शुरुआत कुरान की तेलावत से महजियार रिजवी ने किया। बाकिर रिजवी और सैफ रिजवी ने पेशख्वानी की।
मौलाना सैयद शाहिद इमाम बाकरी ने मजलिस पढ़ते हुए बीबी की जीवनी पर विस्तार से रौशनी डालते हुए कहा कि रसूल ए अकरम की बेटी ने दरबारे खिलाफत में जाकर न सिर्फ अपना हक मांगा बल्कि दुश्मनों की उस साजिश को भी बे नकाब कर दिया जो बागे फेदक के बहाने अल्लाह की वहदानियत और रसूल की नुबुवत को खत्म करना चाह रहे थे। रसूल ए अकरम स से पहले अरब में लड़कियों को जिंदा दफना दिया जाता था लेकिन रसूल ने दुनिया में आने के बाद जहां इस प्रथा के खिलाफ आवाज उठाई और बेटियों की हिफाजत की तो वहीं अपनी बेटी को अपने जिगर का टुकड़ा बताकर बेटियों को लेकर अरब के लोगों की मानसिकता बदलने का काम बीबी फातमा जहरा को मिसाल बनाकर समाप्त किया था। शहादत बयान किया तो हर अजादार की आंख नम हो गई, बीबी का ताबूत बरामद हुआ लोगों ने ज्यारत की।
नजफी ने नौहा पढ़ा- क्या क्या है फातमा पे मुसीबत नबी के बाद,, दर पर खड़े हैं तालिबे बैअत नबी के बाद। नौहे पर अजादारों ने मातम कर बीबी फातमा जहरा का पुरसा अपने वक्त के इमाम को पेश किया। कार्यक्रम का संचालन रौशन करारवी ने किया।








