कौशाम्बी: कौशाम्बी में समर्थ किसान पार्टी का किसानों की समस्याओं को लेकर हल्लाबोल,राज्यपाल को संबोधित ADM को सौंपा 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन,
यूपी के कौशाम्बी जिले में समर्थ किसान पार्टी (सकिपा) ने किसानों की पानी, खाद, बीज, बिजली समेत अन्य समस्याओं को लेकर हल्लाबोल किया है,किसानों ने प्रशासन को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।किसानों ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय तो दुगनी नहीं की,बल्कि आधी कर दी।
इसके पूर्व जिला पंचायत परिसर में बैठक कर किसानों की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नेताओं ने कहा कि किसानों को समय पर खाद, बीज, पानी और बिजली नहीं मिल रही है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है। बैठक में किसानों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं और मांगों को लेकर प्रशासन तक आवाज पहुंचाने का निर्णय लिया।
बैठक के बाद कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पैदल मार्च निकाला। जिला पंचायत परिसर से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च करते हुए लोग पहुंचे और नारेबाजी के साथ किसानों की मांगों को उठाया।कलेक्ट्रेट पहुंचकर सकिपा नेताओं ने ADM को 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद, गुणवत्तापूर्ण बीज, सिंचाई के लिए पानी और निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की गई। इसके साथ ही अन्य किसान हितैषी मांगों को भी शामिल किया गया।
सकिपा नेता अजय सोनी ने कहा कि अगर समय रहते किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी आगे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।








