उत्तर प्रदेश: मौलाना मोहम्मद अख्तर रजा ने फाइलेरिया रोधी दवा सेवन का सेवन करने के लिए किया अपील:बोले फाइलेरिया की दवा से हिचकें नहीं,यह है पूरी तरह से सुरक्षित,
उत्तर प्रदेश फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर अब धर्मगुरुओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है। सहयोगी संस्था सीफार के सहयोग से कानपुर देहात के शहर काजी अकबरपुर मौलाना मोहम्मद अख्तर रजा ने एक संदेश के माध्यम से जिले के तमाम लोगों से गुजारिश की है कि 19 नवंबर से शुरु हुए दिसंबर 2026 तक चलने वाले सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और दवा जरूर खाएं।
अक्सर लोग अफवाह और डर की वजह से दवा खाने से हिचकिचाते हैं। ऐसे में जब शहर काजी जैसे धर्मगुरु खुद आगे आकर अपील करते हैं, तो लोगों का भरोसा बढ़ता है। अपील करते हुए मौलाना अख्तर रजा ने कहा 19 नवंबर से 07 दिसंबर 2026 तक एमडीए अभियान के तहत फाइलेरिया रोधी दवा आंगनबाड़ी और आशा वर्कर घर-घर जाकर खिला रही है। उस दवा के सेवन से लोग भी बिल्कुल हिचकिचाएं नहीं, उसको खा लें।
उन्होंने लोगों को फाइलेरिया के खतरे के बारे में समझाते हुए कहा कि यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है। यह बीमारी अपाहिज भी कर सकता है और बाद में इसकी कोई दवा नहीं होती है। लिहाजा जरूरत इस बात की है कि जो सरकार की तरफ से दवा खिलाई जा रही है, लोग इस दवा को खा लें। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है। इससे कोई दिक्कत नहीं होगी। आशा आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम घर-घर जाएगी। टीम के सामने ही लोगों को भोजन के बाद फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी। दो साल से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को छोड़कर सभी को यह दवा खानी है।दवा से डरें नहीं, दवा से ही बचाव है। आप भी खाएं और अपने परिवार, पड़ोस और पूरे मोहल्ले को भी दवा खिलाएं।








