विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित विशेष कैम्प का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कौशाम्बी: विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित विशेष कैम्प का अधिकारियों ने किया निरीक्षण,

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता 01.01.2027 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद की समस्त 03 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 251-सिराथू, 252-मंझनपुर (अ0जा0) एवं 253-चायल में विशेष अभियान दिवस शनिवार। को विशेष कैम्प का आयोजन किया गया।

बी.एल.ओ. द्वारा मतदेय स्थलो पर आयोजित कराये जा रहे कैम्प का निरीक्षण जनपद के तीनों निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियो द्वारा किया गया है।

यह विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम रविवार को भी आयोजित किए जाएंगे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor