महिला की हत्या का खुलासा,बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ईंट से सिर पर प्रहार कर की थी हत्या,प्रेमी और बेटी अरेस्ट

कौशाम्बी: महिला की हत्या का खुलासा,बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ईंट से सिर पर प्रहार कर की थी हत्या,प्रेमी और बेटी अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर गिरसा में हुई महिला की हत्या की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतका की बेटी और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया है।

घटना जून की है जहा रात्रि लगभग 10.30 बजे यूपी 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोखराज अंतर्गत रसूलपुर गिरसा गांव में एक महिला की उसके घर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर तत्काल एसपी सत्यनारायण प्रजापत एवं अन्य अधिकारीगण द्वारा डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फील्ड यूनिट/फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन एवं स्थानीय पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।

एसपी ने घटना के शीघ्र/सफल अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद, सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन तथा आस-पास के लोगों से पूछताछ के उपरांत पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर प्रकाश में आए आरोपी दिलीप कुमार सरोज पुत्र भोन्दल सरोज निवासी ग्राम गौरा, थाना मंझनपुर, जनपद कौशाम्बी को तिलैया टिकुर पुल के पास से अरेस्ट कर लिया वही आरोपी बेटी शैलजा देवी उर्फ विद्या को उसके घर से अरेस्ट कर लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी दिलीप कुमार ने बताया कि वह और शैलजा आपस में प्रेम करते हैं और शादी करना चाहते थे। कई महीनों से फोन पर बातचीत भी करते थे। शैलजा की माँ राजमति हम लोगों की शादी का विरोध करती थी। कुछ दिन पहले उसकी माँ ने शैलजा को मुझसे बात करते हुए पकड़ लिया और डांट भी लगाई थी, जिसके कारण शैलजा मुझसे कहा कि जब तक मेरी माँ रहेगी हम लोगों की शादी नहीं हो पाएगी और अपनी माँ को रास्ते से हटाने की बात कही।

20 जून को लगभग 03.00 बजे शैलजा ने फोन करके बताया कि आज शाम 05.00 बजे घर के सभी लोग मेला देखने जायेंगे, घर पर माँ अकेली रहेगी और सभी लोग रात 10.00 बजे तक वापस आयेंगे। उस दिन वह भी मेला देखने गया जहां पर शैलजा और उसके घर वालों को देखा तब मैं वहां से मोबाइल स्वीच ऑफ करके गिरसा गांव के बाहर बाग में पहुंचा और मोटरसाइकिल खड़ी कर पैदल शैलजा के घर गया तो देखा कि उसकी माँ मीट धुल रही थी। मैंने वहीं से ईंट का टुकड़ा उठाकर उसके सिर पर लगातार कई बार मारा और ईंट को लेकर तुरंत गांव से बाहर निकलकर तालाब के किनारे ईंट फेंक दिया तथा तालाब के पानी से कपड़े व जूते धुलकर वापस मेले में चला गया और मेला घूमकर अपने घर चला गया।

तब तक मेरे घर वालों को मेरे भाई की सास की हत्या की सूचना हो गयी थी। फिर मैं कपड़े बदलकर अपने माता और पिता को साथ लेकर गांव गिरसा पहुंचा और वहां पुलिस की कार्यवाही देखता रहा। जब मुझे जानकारी हुई कि डॉग स्क्वायड आ रहा है तो मैं वहां से भाग कर भरवारी चला गया और जब पुलिस चली गयी तो मैं फिर गिरसा आ गया। शैलजा के कहने पर मेरे द्वारा घटना की गयी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor