घटिया नाला निर्माण की शिकायत पर युवक की पिटाई, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता दिनेश सिंह पर मारपीट का आरोप,मारपीट का वीडियो वायरल

कौशाम्बी:  घटिया नाला निर्माण की शिकायत पर युवक की पिटाई, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता दिनेश सिंह पर मारपीट का आरोप,मारपीट का वीडियो वायरल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में भाजपा की योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का भाजपा नेता ही पलीता लगाते हुए दिखाइए दे रहे है,मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पूरब सरावां गांव में घटिया नाला निर्माण का है जहा इसकी शिकायत करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता दिनेश सिंह और शिकायतकर्ता के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि दिनेश सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और घटना के बाद मौके से फरार हो गए। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बताया जा रहा है कि नाला निर्माण की गुणवत्ता को लेकर शिकायतकर्ता ने आवाज उठाई थी। इसी शिकायत को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगाने पश्चिम शरीरा थाने पहुंचा। वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी थाने में मौजूद बताए जा रहे हैं।घटना के बाद आरोपित पक्ष मौके से फरार हो गए ।

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। शिकायतकर्ता की गंभीर हालत और मारपीट के आरोपों के बीच पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि आखिर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले व्यक्ति को मारपीट का सामना क्यों करना पड़ा?

अब बड़ा सवाल यह है कि नाला निर्माण की गुणवत्ता की जांच कब होगी और मारपीट के आरोपों में पुलिस कब तक कार्रवाई करेगी? फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच और आधिकारिक बयान का इंतजार है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor