कौशाम्बी,
नीलगायों के आतंक से किसान परेशान,फसलो को पहुचा रहे नुकसान,
उत्तर प्रदेश सरकार के सख्त आदेशो के बावजूद किसानों की फसलों को नुकसान पहुचाने वाले नीलगायों को पकड़ने वाला कोई जिम्मेदार नही है।जिसके चलते खेतो की फसलों को यह नीलगायें नुकसान पहुचा रही है।नीलगायों से परेशान किसान पूरे दिन और सारी रात मेहनत कर उसको भगाता है लेकिन यह नीलगायें घूम घूम कर खेतो में पहुच जाती है और फसलो को नुकसान पहुचाते है।कई कई बार शिकायत के बावजूद किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए कोई जिम्मेदार सामने नही आता।जिसके चलते किसानो की मेहनत पर पानी फिर जाता है।








