घर के बाहर खेल रही लड़कियों पर गिरा बारजा, एक कि मौत,तीन घायल

कौशाम्बी

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के खरौना गांव में एक घर के बाहर खेल रही लड़कियों के ऊपर बारजा गिर गया। हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई। जबकि, तीन लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई। लहूलुहान हालत में तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor