डंफर ट्रक की टक्कर से महिला और डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत,भाई घायल

कौशाम्बी: डंफर ट्रक की टक्कर से महिला और डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत,भाई घायल,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सोमवार की दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बक़ीक सवार एक महिला और उसकी डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी की मौत हो गई।हादसे में महिला का भाई घायल हो गया है।

घटना सराय अकील थाना क्षेत्र की है जहा विकास त्रिपाठी पुत्र राजेंद्र बाबू त्रिपाठी निवासी सुकवारी थाना चरवा अपनी बहन वंदना त्रिपाठी पत्नी चिरंजीव शुक्ला निवासी बुढ़ाना सुकलान थाना नवाबगंज (प्रयागराज) और उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी गौरंगी शुक्ला को बाइक से लेकर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंफर ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए, जिन्हें एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

मृतका के पति चिरंजीव शुक्ला ने बताया कि इलाज के दौरान उनकी पत्नी वंदना त्रिपाठी और डेढ़ वर्षीय बेटी गौरंगी की मौत हो गई। जबकि उनके साले विकास त्रिपाठी का इलाज जारी है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने डंफर ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor