संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,युवक का पैर जमीन पर होने से जताई जा रही हत्या की आशंका

कौशाम्बी: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव,युवक का पैर जमीन पर होने से जताई जा रही हत्या की आशंका,

यूपी के कौशाम्बी जिले में सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बाहर महुआ की बाग में एक युवक शव का संदिग्ध परिस्थितियों में महुवा के पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। मृतक की शिनाख्त अमित कुमार पुत्र मोतीलाल 30 वर्ष निवासी थुलगुला का मजरा काजीपर के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, जहां शव को फंदे से लटका देख परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सैनी निरीक्षक त्रिलोकी नाथ पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर औपचारिकता पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि फारेंसिक टीम की जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल बना हुआ है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor