उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का एसपी ने किया निरीक्षण

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का एसपी ने किया निरीक्षण,

यूपी के कौशाम्बी एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।एसपी ने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि, नकल अथवा व्यवधान की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए।जनपद पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु समुचित सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं तथा समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor