डीएम ने आर.आर.सी. सेंटर, कोतारी पश्चिम का किया आकस्मिक निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश 

कौशाम्बी: डीएम ने आर.आर.सी. सेंटर, कोतारी पश्चिम का किया आकस्मिक निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश,

यूपी के कौशाम्बी डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को आर.आर.सी. सेंटर, कोतारी पश्चिम का आकस्मिक निरीक्षण कर केंद्र में संचालित व्यवस्थाओं एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों का जायजा लिया।

डीएम ने निरीक्षण के दौरान स्वयं सहायता समूह द्वारा केंद्र पर कचरे के पृथक्करण, संग्रहण एवं निस्तारण की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आर.आर.सी. सेंटर का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए।

इस दौरान मौके पर उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिला अनीता ने बताया कि प्लास्टिक को एकत्र कर अग्रिम कार्यवाही के लिए प्लास्टिक यूनिट,टेवा में भेजा जाता है। वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor