पूर्व सैनिकों की मदद से जिले में रोका जाएगा अवैध खनन

कौशाम्बी

जिले में यमुना घाटों पर बालू का अवैध खनन लगातार जारी है।जिसको रोकने के लिए डीएम और एसपी लगातार छापामार कार्यवाई भी कर रहे है।बावजूद इसके अवैध खनन पर लगाम नही लग पा रही है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बाद उत्पन्न हुई विकट स्थिति से निपटने के लिए डीएम ने जिले के पूर्व सैनिकों का सहयोग लिया था।उसी प्रकार पुनः पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर सहयोग मांगा गया है।डीएम अमित कुमार सिंह एवम एसपी अभिनंदन ने पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर रणनीति बनाइ है।पूर्व सैनिकों के सहयोग से यमुना घाटों पर सक्रियता बढ़ाई जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor