मिशन शक्ति के तहत 750 छत्राओ एवम महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की दी गई जानकारी

कौशाम्बी

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिला सुरक्षा के मद्देनजर मंझनपुर और सिराथू ब्लॉक की 750 छत्राओ एवम महिलाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक आशीष मिश्रा द्वारा छत्राओ एवम महिलाओं को अपनी सुरक्षा कैसे की जाये, इस संबंध में जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान मिशन शक्ति प्रभारी एसआई रितु तिवारी द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं जैसे मिशन शक्ति,एंटी रोमियो स्क्वाड,हेल्प लाइन 1090,181 तथा सभी थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क से सम्बंधित जानकारी दी गयी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor