भरवारी में 16 जुलाई को होगा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और भंडारा का आयोजन

कौशाम्बी,

भरवारी में 16 जुलाई को होगा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और भंडारा का आयोजन,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी कस्बे में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवम विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है,यह कार्यक्रम 16 जुलाई को नया बाजार भरवारी में यूनियन बैंक के पास स्थित शिव मंदिर में आयोजित किया जाएगा।

आयोजन मंडल के सदस्य निशांत केसरवानी ने बताया कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का होता है,इस साल श्रावण मास के साथ अधिक मास भी लग गया है,जिसके चलते इस बार श्रावण मास दो महीने का माना जा रहा है,भगवान भोले नाथ का श्रावण मास और अधिक मास एक साथ होने के चलते इसकी महत्ता बढ़ गई है।जिसके कारण भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवम इसके बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है।आयोजन मंडल ने कस्बे एवम अन्य आसपास के लोगो से इस विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor