उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

कौशाम्बी,

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य एवं राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने आकांक्षी विकास खण्ड के अंतर्गत सरस हाल में आयोजित संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का दीप प्रज्वलित तथा आकांक्षा हॉट के अंतर्गत लगाए गए स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ व अवलोकन किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष,भाजपा जिलाध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग सदस्य ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल,गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया।

सम्मान समारोह में सी.एम. फेलो सौम्या अवस्थी व राजेश कुमार को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत डीएमएम दिव्यांशु सिंह, बीएमएम भारती साहू व नीलनिधि खरे एवं बैंक सखी-ज्योति भारती,सुमन देवी,कल्पना देवी,प्रतिभा देवी,पिंकी देवी, पूजा पाल रेणु देवी, पिंकी भारती तथा समूह सखी-बदमा देवी, सुखवंती देवी, सीता देवी, सुमन देवी, रूपा देवी, विद्या मौर्य पूनम देवी व सरिता यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत खंड शिक्षाधिकारी प्रमोद गुप्ता व अरुण कुमार सिंह एवं सहायक अध्यापक-अजय सिंह, काशीलाल, अनुराग श्रीवास्तव, तौसीफ अहमद ,पायल सिंह, अंकित मिश्रा, विनीता सिंह, अंजली वर्मा, रूपाली मोदनवाल, सुधांशु भास्कर, शिव नरेश, कृष्ण प्रकाश सिंह, दिव्य रतन यादव, ममता त्रिपाठी, आयना देव, शाहेदा कमर, नीलम सिंह व दिव्या सिंह को सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान मनोज कुमार, पंचायत सहायक गीता देवी व ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकत्री-सुरेखा देवी, दीपा यादव, उर्मिला व पूनम शुक्ला एवं डीएमसी प्रदीप पाल, सीएचओ सोनी यादव, एएनएम शांति देवी व आशा सीता देवी, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सुरुचि विश्वकर्मा, प्राविधिक सहायक-स्वर्ण सिंह, गणेश कुमार व यादवेंद्र सिंह, उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी, जिला अर्थ व संख्याधिकारी रमाशंकर, जिला उद्यान अधिकारी अवधेश मिश्रा व अपर जिला बचत अधिकारी प्रकाश चन्द्र पांडेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor