कौशाम्बी
यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्या पहुँचे कौशाम्बी,डिप्टी सीएम का कार्यकर्ताओ ने जगह जगह स्वागत किया।डिप्टी सीएम ने सर्वप्रथम सैय्यद सरावा पहुचकर रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया,इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सैय्यद सरावा से निकल कर कौशाम्बी के लिए रवाना हो गए जहां कौशाम्बी और चित्रकूट को जोड़ने वाले मार्ग पर बनने वाले यमुना पुल का शिलान्यास करेंगे।उसके बाद शुजातपुर रेलवे ओवरब्रिज एवं अथसराय में रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास करेंगे।








