कौशाम्बी: डॉ.भीमराव आंबेडकर के विचार सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित थे:गौरव पाण्डेय,
यूपी के कौशाम्बी जिले में मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से बाबा साहब डा• भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई।
इस दौरान सर्वप्रथम उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उनके महान कार्यों का स्मरण किया गया,इसके बाद नगर अध्यक्ष मंझनपुर संगीता कोरी की अगुवाई में गाजे बाजे के साथ कांग्रेस मुख्यालय से समदा चौराहे तक सौहार्द यात्रा निकाल कर प्रसाद वितरण किया गया ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर के शैक्षिक विचार सामाजिक न्याय, समानता और सशक्तिकरण पर आधारित थे। उनका मानना था कि शिक्षा ही दलितों, महिलाओं और वंचित वर्गों की मुक्ति, स्वतंत्रता और विकास का एकमात्र साधन है। उनका प्रसिद्ध नारा “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” उनके शैक्षिक दर्शन का सार है। वे शिक्षा को सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक हथियार मानते थे। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष राम सूरत रैदास ने कहा कि बाबा साहब का मानना था कि वे शिक्षा को अज्ञानता और सामाजिक गुलामी से आजादी की कुंजी मानते थे। उनका मानना था कि शिक्षा के माध्यम से ही आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास जागृत होता है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष श्याम मूर्ति तिवारी,उदय यादव,रामसूरत रैदास,जिला महासचिव आसिफ अल्वी,एडवोकेट अर्श खुर्शीद,संतोष शुक्ला,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल, मोहम्मद नोमान,हेमन्त रावत,मंझनपुर नगर अध्यक्ष संगीता कोरी, नगर अध्यक्ष अझुवा विजय यादव,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,ब्लाक अध्यक्ष मंझनपुर प्रदीप पटेल,सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,आयुष यादव,विनोद चौधरी, बाबू लाल सिंह,अनिल सेन,रफीक अहमद,छोटे लाल,रमेश यादव, रामदास राही, बिफई लाल,इंद्रपाल रैदास, कामता प्रसाद प्रजापति,मोहम्मद नईम हाशमी,लालती देवी,सीता देवी,तेजा देवी, देवरती देवी,पिंकी देवी,प्रेमा देवी,मीना देवी,अमृत लाल गौतम,जीतू मिश्रा रामप्रकाश कुशवाहा,राहुल यादव,कमल सिंह,अशर्फी लाल, धर्म वीर सिंह सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।








