डिप्टी सीएम ने कार्यालय उप निबन्धक-मंझनपुर, चायल एवं सिराथू के भवन का किया शिलान्यास

कौशाम्बी: डिप्टी सीएम ने कार्यालय उप निबन्धक-मंझनपुर, चायल एवं सिराथू के भवन का किया शिलान्यास,

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रवीन्द्र जायसवाल ने शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय सिराथू के पास कार्यालय उप निबन्धक-मंझनपुर, चायल एवं सिराथू के भवन का वैदिक मन्त्रोंचार के साथ विधिवत शिलान्यास किया।

कार्यालय उप निबन्धक-चायल, मंझनपुर एवं सिराथू भवन का निर्माण कार्य लगभग रू0-06 करोड़ 84 लाख (प्रत्येक कार्यालय की लागत 02.28 करोड़) की लागत से किया जाएगा। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण प्राप्त होगा।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने किया पौधारोपण,

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रवीन्द्र जायसवाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर राजकीय महाविद्यालय, सिराथू परिसर में “एक पेड़ माॅ के नाम” के अन्तर्गत पौधारोपण किया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ ही पौधों का संरक्षण करने की अपील की।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, निवर्तमान विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी, अध्यक्ष नगर पंचायत सिराथू भोला यादव व अजुहा शान्ती देवी तथा डीएम डाॅ. अमित पाल, एसपी सत्यनारायण प्रजापत व सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor