विश्व पर्यावरण दिवस पर दीवानी न्यायालय सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन,एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण

कौशाम्बी: विश्व पर्यावरण दिवस पर दीवानी न्यायालय सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन,एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया गया पौधरोपण,

उ० प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित एक्शन प्लान के तहत एवं जे० पी० यादव जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के निर्देशन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कौशाम्बी के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर दीवानी न्यायालय सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी एवं नगर पालिका के अधिकारी के साथ-साथ अधिवक्ता एवं जनपद न्यायालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहें।

संगोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं द्वारा पर्यावरण दिवस पर सॉलिड वेस्ट मटेरियल, पर्यावरण संरक्षण, विभिन्न उत्पाद जिनके द्वारा पर्यावरण को हानि पहुंचती है एवं जल संरक्षण, वन संरक्षण आदि विषयों पर अपने विचार व्यक्त किये गये। सभी वक्ताओं द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी और बताया गया कि पेड़ हमारे जीवन दाता है वे आक्सीजन देते हैं और प्रदूषण कम करते है तथा तापमान नियंत्रित करते हैं।

यह भी बताया गया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे तो लगाये तथा अपने लगाये गये पौधे की जिम्मेदारी भी लें। पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक पौधे लगाये जाने के लिए एवं औद्योगिकरण एवं उपभोक्तावाद की बढ़ती प्रवृत्ति के बीच पर्यावरण संरक्षण हेतु छोटे-छोटे कदम उठाये जाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्राधिकरण की सचिव प्रिया सिंह द्वारा सभी को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor