सरस्वती बाल मंदिर भरवारी में श्रद्धापूर्वक हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा

कौशाम्बी: सरस्वती बाल मंदिर भरवारी में श्रद्धापूर्वक हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा,

यूपी के कौशाम्बी जिले में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सरस्वती बाल मंदिर भरवारी में गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सिंह गौतम के नेतृत्व में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया और विद्यालय की सुख-समृद्धि एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश सिंह गौतम ने भगवान विश्वकर्मा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वकर्मा भगवान को निर्माण, शिल्प और तकनीकी कौशल का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने सभी को मेहनत, लगन और कौशल के साथ अपने कार्य को करने का संदेश दिया।

पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक बृजेश मिश्रा, रौनक सिंह, करन सिंह, अरुण पांडेय, शैलेन्द्र पांडेय, शिवानी, सीमा, दीपिका, श्वेता, विष्णु रस्तोगी, विपिन वर्मा समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor