कौशाम्बी: नेशनल हाईवे पर पुलिस चौकी के बगल में खड़ी जब्त और सीज कारों,ऑटो में आग लगने से हड़कंप,फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाई आग,
यूपी के कौशाम्बी जिले में के नेशनल हाइवे पर स्थित पुलिस चौकी के बाहर रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस चौकी के बाहर खड़ी जब्त और सीज गाड़ियों में अचानक आग लग गई, इस आग में दो कारें, एक अप्पे और एक टेंपो जलकर राख हो गए।
आग इतनी तेजी से फैली कि उसने पास खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हाईवे किनारे खड़े लोग संभावित बड़ी दुर्घटना के डर से दूर खड़े रहे।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महंगांव पुलिस चौकी की है जहा पुलिस और प्रशासन द्वारा जब्त केजी गई और सीज की गई कारे और ऑटो खड़ी हुई थी,रविवार की दोपहर अचानक आग लग गई,आग ने भीषण रूप ले लिया जिसमें दो कार सहित कई ऑटो और बाइक जलकर खाक हो गए,आग देख तत्काल पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी,सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग कफ काबू पाया,तब तक काज गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थी।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी इंद्रदेव ने बताया कि चौकी के बगल में खड़ी सीज गाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने की आशंका है। पुलिस फिलहाल आग लगने के कारणों और इसमें किसी की संलिप्तता की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की जा रही है।








