कौशाम्बी में लोहे के बक्से में मिले महिला के शव मामले का खुलासा,लिव इन रिलेशन में रह रही मृतका के पति ने ही की थी हत्या,पति और एक अन्य अरेस्ट

कौशाम्बी: कौशाम्बी में लोहे के बक्से में मिले महिला के शव मामले का खुलासा,लिव इन रिलेशन में रह रही मृतका के पति ने ही की थी हत्या,पति और दोस्त अरेस्ट,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नेशनल हाइवे के किनारे 15 अप्रैल को लोहे के बक्से में मिले महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है,महिला की शिनाख्त अमेठी निवासी मोनी वर्मा के रूप में हुई है,मृतका की हत्या उसके ही पति हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू निवासी कानपुर ने ही की थी,और कार से कानपुर से आकर कौशाम्बी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र में फेंक दिया और उसका हैंडपर्स और डॉक्यूमेंट्स भी फेंक दिया था।मृतका हर्ष खियानी की दूसरी पत्नी थी और लिव इन रिलेशन में रह रही थी,मृतका द्वारा शादी करने के दबाव के चलते परेशान होकर हर्ष खियानी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को कौशाम्बी में लाकर फेंक दिया था।

मामला कोखराज थाना क्षेत्र का 15 अप्रैल की रात का है जहा एक कार पर सवार युवक ने लोहे के बक्से में भरकर महिला का शव फेंक दिया था और फरार हो गया था,बक्से में शव मिलने की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची थी और शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई थी,एसपी ने पुलिस की तीन टीमें सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी के नेतृत्व में गठित की थी,जिले की एसओजी सर्विलांस और कोखराज थाना पुलिस टीम ने लगातार 12 दिनों तक सैकड़ों CCTV फुटेज की जांच की और एक अलग प्रकार के लोहे के बक्से के मदद से मामले का खुलासा कर दिया।

पुलिस टीम ने मामले में हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू पुत्र सुरेश कुमार खियानी निवासी 1/एल/9 दबौली अद्योगनगर थाना गोविन्द नगर जनपद कानपुर नगर और यश गुप्ता पुत्र मुकेश गुप्ता निवासी एन40 यशोदा नगर थाना नौबस्ता जनपद कानपुर नगर को अरेस्ट किया है। पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या कर शव को बक्से में रखकर फेकने की बात स्वीकार की और निशानदेही पर बरीपुर रोड़ नाले के पास से एक कत्थई रंग का हैंड बैग भी बरामद किया गया जिसके अन्दर मृतका का दो मोबाइल आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाईसेन्स व हेल्थ कार्ड आदि बरामद हुआ है।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी हर्ष खियानी ने बताया कि मृतका मेरी दूसरी पत्नी है, मैं उसे पिछले तीन वर्षों से जानता हूँ। मैने घर वालो से बिना बताये उससे मन्दिर में दूसरी शादी कर ली थी, जिसके साथ मैं अपने घर से अलग शारदा अपार्टमेन्ट, शारदा नगर में किराये के कमरे में रहता था। मेरी पहली पत्नी मेरे माता पिता के साथ दबौली (रतनलाल नगर) में रहती है। मृतका पिछले कुछ दिनों से मेरे ऊपर यह दबाव डाल रही थी कि मुझे अपने घर पर ले चलो मैं वहीं पर रहूंगी। मैंने उसे काफी समझाने का प्रयास किया किन्तु वह नहीं मानी। यदि मैं उसे अपने घर ले जाता तो मेरी पहली पत्नी से मेरा झगड़ा हो जाता और समाज में मेरी बेइज्जती होती। इसीलिए मैंने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और मार्केट से एक बक्सा, कुनैन की गोलियां व पॉलीथीन खरीद कर लाया। 15 अप्रैल को मौका पाकर मैने उसे बेड पर पटक दिया और उसी के स्टॉल से गला कसकर उसकी हत्या कर दी, फिर शव को बक्से में भर दिया। उसके बाद यश गुप्ता को पैसों का लालच देकर शव को ठिकाने लगाने की बात की। हम लोगो ने बक्से को गाड़ी में रखकर कौशाम्बी में हाईवे के किनारे लाकर फेक दिया और थोडा आगे चलकर मोनी वर्मा के हैण्ड बैग को भी झाडियों में फेक दिया था। आज हम लोग उसी बैग को लेने आये थे ताकि वह पुलिस के हाथ न लगने पाये लेकिन पकड़े गए।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 15 अप्रैल को कोखराज थाना क्षेत्र में एक महिला का लोहे के बक्से में शव मिला था,मृतका के शिनाख्त और घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी,जिसके बाद जिले की एसओजी सर्विलांस और कोखराज थाना पुलिस टीम ने मामले का खुलासा किया और मृतका की शिनाख्त करते हुए मृतका महिला के पति और घटना में उसका सहयोग करने वाले एक अन्य को अरेस्ट किया है।दोनो आरोपियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor