शादी समारोह में आई महिला की करेंट लगने से मौत,परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर

कौशाम्बी: शादी समारोह में आई महिला की करेंट लगने से मौत,परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अपनी बुआ के लड़के के घर शादी समारोह में आई महिला करंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई,जिसे इलाज एक लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, महिला की मौत से परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र की है जहा फतेहपुर जनपद के थरियांव थाना क्षेत्र के कोलूहापुर गांव निवासी सुमन देवी पत्नी रविकरन अजुहा कस्बे के वार्ड नं चार मढियामई रसूलपुर निवासी अपनी बुवा रजनी देवी के घर शादी समारोह में आई थी, बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह घर में सुमन अचानक करेंट की चपेट में आ गई, आसपास मौजूद लोगो ने देखा तो आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, महिला की मौत की खबर पर घर में कोहराम मच गया, मृतका के एक पुत्र है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor