कौशाम्बी में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत,प्रेमिका की हो गई शादी,विदाई के बाद प्रेमी ने लगा ली फाँसी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी: कौशाम्बी में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत,प्रेमिका की हो गई शादी,विदाई के बाद प्रेमी ने लगा ली फाँसी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती,

यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत देखने को मिला है, जहा प्रेमिका की शादी होने से दुखी प्रेमी ने फाँसी लगा कर सुसाइड का प्रयास किया है। हालांकि समय रहते घर वाले मौके पर पहुच गए और युवक को फाँसी के फंदे से उतार कर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहा उसका इलाज चल रहा है।

मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव का है, बताया जा रहा है कि बीती रात प्रेमिका की शादी थी, और शुक्रवार को सुबह बिदाई के बाद राजा राम नाम के युवक ने सदमे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। राजा राम का इलाज़ मेडिकल कालेज में चल रहा है। जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

राजा राम की माँ ने बताया की अभी 2 माह पहले ही इसी को लेकर विवाद हुआ था, मामला थाने तक गया था। आज फिर फ़ोन पर बात हुई होगी। आज उसने शादी कर दी, जिसके बाद बेटे ने कहा वो अपनी जान दे देगा और फांसी लगा कर जान देने का प्रयास किया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor