दोस्तो के साथ यमुना नदी में नहाने गया युवक डूबा,दो घंटे बाद मिला युवक का शव

कौशाम्बी: दोस्तो के साथ यमुना नदी में नहाने गया युवक डूबा,दो घंटे बाद मिला युवक का शव,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहा रहा युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया,दोस्तों ने देखा तो शोर मचाया,मौके पर रहे स्थानीय लोगों और पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का रेस्क्यू किया और हॉस्पिटल ले गए जहां युवक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मामला पश्चिम शरीरा थाना के पभोसा का है जहा अपने पांच दोस्तों के साथ बाइक से रंजीत नाम का युवक यमुना नदी में नहाने के लिए गया हुआ था,सभी दोस्त नदी में नहा रहे थे तभी अचानक रंजीत गहरे पानी चला गया और डूब गया, रंजीत के डूबते ही सभी दोस्त शोर मचाने लगे,शोर सुनकर वहां खड़े लोग दौड़े और खोजने में जुट गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और गोताखोरों की मदद से लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को खोज निकाला और इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।

पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor