कौशाम्बी: पूर्व प्रधान की हत्या के पश्चात परिजनों से मिलने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित कई कांग्रेसियों को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी जिले के ग्राम आलमचंद में सोमवार को पूर्व प्रधान मनोज हेला की सुबह गोली मार दी गई थी,जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज एस आर एन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई थी।जिनका अंतिम संस्कार बुधवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया था।
इसी क्रम में शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिजनों से मिलने उनके घर जा रहे थे,तभी पुलिस द्वारा उन्हें बल पूर्व हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश को सुरक्षित राज्य कहा जाता है क्योंकि यहां भाजपा की सरकार है, लेकिन हकीकत यह की उत्तर प्रदेश में अपराधी बेखौफ घूम रहें है और किसी भी समय किसी भी घटना को अंजाम दे देते हैं,प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर है,अपराधियों पर सरकार का कोई लगाम नहीं है, भाजपा राज में न महिलाएं सुरक्षित है और न ही आमजनयह दुर्भाग्य का विषय है भाजपा के सारी बातें खोखली है।
उन्होंने यह भी कहा कि आलमचंद गांव में कैसे एक इंसान की दिन दहाड़े हत्या कर दी जाती है यह प्रदेश की भाजपा सरकार इतनी क्रूर हो चुकी है कि हम इस माहौल में किसी का दुख भी नहीं बाट सकते क्या, हमें इतना भी अधिकार नहीं की हम किसी के दुख में उनके साथ खड़े होकर उनकी न्याय की लड़ाई लड़ सकें, आलमचंद गांव में हुई इस भयावह घटना में हम कांग्रेसजन पीड़ित परिजनों के साथ हैं और हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।
इस दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने वालों में पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा,नगर अध्यक्ष चरवा निक्की पाण्डेय, RTI विभाग जिलाध्यक्ष आयूष यादव,मनोज शुक्ला,अनिल सेन,आलोक त्रिपाठी,व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश केसरवानी,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,रमेश यादव आदि शामिल रहे।








