मासिक बैठक में ललकारे पूर्व सैनिक,बोले स्थिति नाजुक है,तैयार रहे,देश को कभी भी पड़ सकती है हमारी जरूरत,अपने स्वास्थ्य का रखे ध्यान

कौशाम्बी: मासिक बैठक में ललकारे पूर्व सैनिक,बोले स्थिति नाजुक है,तैयार रहे,देश को कभी भी पड़ सकती है हमारी जरूरत,अपने स्वास्थ्य का रखे ध्यान,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पूर्व सैनिक कल्याण समिति कौशाम्बी की‌ मासिक बैठक भरवारी के एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई, जिसमें जिले भर‌ से तमाम पूर्व सैनिको‌ ने भाग‌ लिया।बैठक सन्चालन‌ संस्थापक शारदा‌ प्रसाद वर्मा ने किया, बैठक की‌ अध्यक्षता पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया ने किया।

समिति के अध्यक्षय दशरथ लाल करवरिया ने अपने सम्बोधन में बिन्दुवार‌ बातें रखीं, ‌उन्होंने कहा कि सबसे पहले सभी पूर्व सैनिक अपने स्वास्थ्य का‌ ध्यान रखें, क्योंकि स्थिति बहुत नाज़ुक है, हम‌ सभी देश‌ के रिजर्व सैनिक है, देश को कभी भी हमारी जरूरत पड़ सकती है, दूसरा‌ हम सभी पूर्व सैनिक संकल्पित रहे‌ की जरूरत पड़ने पर प्रशासन की मदद‌ के लिए तैयार रहें।उन्होंने कहा कि हमेशा ग़लत लोगों से सावधान रहें, अगर कोई ‌ घटना होती है तो पुलिस प्रशासन को तत्काल सूचित करें और अपने से‌ गलत निर्णय न‌ ले‌ , उनकी इन‌ बातो‌ से‌ सभी पूर्व सैनिकों ने सहमति जताई ।

समिति के संस्थापक शारदा‌ प्रसाद वर्मा ने तमाम सैनिको‌ के वेल्फेयर की‌ बाते‌ बताया, जिसमें ईसी‌ एच‌ एस‌ एवं पेंशन से सम्बंधित रही‌, इस‌ बैठक में और भी कई निर्णय लिए गए,एकमत‌ होकर काम करने का‌ संकल्प लिया गया ।

इस दौरान समिति के जिला सचिव इशरार‌ अहमद, उप जिला सचिव अर्जुन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राम चरन पाल‌, वरिष्ठ पूर्व सैनिक सुबेदार जयनारायण मिश्रा, वरिष्ठ सलाहकार राजमनपाल‌, अनरेरि‌ कैप्टन अनिल तिवारी, सर्जेंट धन्नजय सिंह, वारन्टआफिसर‌‌ राजेश कुमार यादव, सुबेदार मनोज कुमार, श्रीराम यादव आदि सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor