कौशाम्बी: करंट लगने से सिपाही विपेंद्र की मौत,पुलिस विभाग में शोक की लहर,
यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस थाना परिसर में बने आवास में करंट लगने से सिपाही विपेंद्र यादव की मौत हो गई,मिक्सी चलाने के लिए स्विच ऑन करते समय अचानक तेज करंट लग गया था,साथी सिपाही उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।सिपाही की मौत से पुलिस ब्लविभेज शोक की लहर दौड़ गई,वही सिपाही की मौत की सूचना उनके परिजनों को दी गई है,परिजन कौशाम्बी के लिए निकल गए है।
घटना पश्चिम शरीरा थाना परिसर की है जहा थाने में पैरोकार के पद पर तैनात सिपाही विपेंद्र यादव रविवार की सुबह किचन में कुछ बना रहे थे, उन्होंने मिक्सी चलाने के लिए स्विच ऑन किया तो उन्हें करंट लग गया,करंट लगा देख साथ के सिपाही दौड़े और तार को हटाकर तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर ASP अमिता सिंह जिला अस्पताल पहुंची और संबंधित अधिकारियों और डॉक्टर से बात कर स्थिति जानी।सिपाही की मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।








