कौशाम्बी: कौशाम्बी में पिता की हत्या करने वाला 15 हजार का इनामिया कलयुगी हत्यारा बेटा अरेस्ट,
यूपी के कौशाम्बी ज़िले में पिता की गोली मारकर हत्या करने वाले 15 हजार के इनामी हत्यारे आरोपी बेटे को पुलिस ने आरए कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक जमीन के विवाद को लेकर आरोपी ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
घटना 15 जून की है जहा मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के छतुपुर कैनी गांव निवासी सत्यदेव को उनके ही बेटे राहुल कुमार ने गोली मार दी थी। इलाज के दौरान प्रयागराज में सत्यदेव की मौत हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने कई टीमें गठित की थीं और आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर मंझनपुर पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार को पतौना गाँव रोड स्थित ईंट-भट्ठे के पास से अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।








