कौशाम्बी: अंतिम संस्कार में शामिल होने गए किशोर समेत चार डूबे तीन को नाविकों ने बचाया,एक की तलाश जारी,
यूपी के कौशाम्बी जिले के बॉर्डर से सटे पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के फतेहपुर घाट में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए किशोर समेत चार लोग गंगा नदी में डूबने लगे,जिनमें से तीन को नाविकों ने बचा लिया, जबकि एक किशोर का पता नहीं चल सका। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से तलाश शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी गांव निवासी 35 वर्षीय कल्लू पुत्र मोती लाल की बीमारी से मौत हो गई थी। बुधवार की शाम उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव के कई लोग गए थे। शाम करीब छह बजे चार युवक गंगा नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान चारों युवक गहरे पानी में डूबने मागे। आसपास रहे लोगों की नजर पड़ी तो शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर पहुंचे, नाविकों ने डूब रहे युवक राजा, सुशील और गुलशन को बचा लिया,जबकि 17 वर्षीय शेखर उर्फ पेटू पुत्र दिनेश धारिकार गहरे पानी में समा गया। लोगों ने उसकी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिला।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया, सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से तलाश कर रही है। परिजनों के मुताबिक किशोर गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। इस संबंध में इंस्पेक्टर अविनाश सिंह का कहना है कि किशोर की तलाश की जा रही है।








