पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की पत्नी का फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला शव,पुलिस जांच में जुटी

कौशाम्बी: पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की पत्नी का फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला शव,पुलिस जांच में जुटी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही की पत्नी का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी मच गई,घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर अन्दर घुसी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी हुई है।

घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के कोरो रोड स्थित मकान का है जहा एक मकान में किराए पर रह रहे पुलिस लाइन में तैनात सिपाही रवि की पत्नी का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिला है।

सिपाही की पत्नी ने फांसी क्यों लगाई इसका पता नहीं चल सका है,घटना की सूचना पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत, एएसपी अमिता सिंह सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है।

खबर अभी अपडेट की जा रही है..

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor