जोगापुर पम्प कैनाल हुआ चालू,किसानों में खुशी की लहर

कौशाम्बी

कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के किसानों को सिचाई की समस्या से न जूझना पड़े इसके लिए मंझनपुर तहसील क्षेत्र के जोगापुर यमुना घाट पर वर्ष 2018 में चार पंप कैनाल लगाए गए थे। इस सिस्टम को लगाने में सरकार का लाखों रुपये खर्च भी हुआ था, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के सिचाई व्यवस्था के लिए लगाया गया सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा था। नहरों में पानी का प्रवाह न होने से फसल सूख रही थी। इसकी शिकायत भी स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से की थी। किसानों की समस्या को अधिकारियों ने संज्ञान में लेने के बाद पंप कैनाल को चालू करा दिया। पम्प कैनाल चालू हो जाने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई।पम्प कैनाल चालू हो जाने से नहर में पानी आ गया है जिससे किसान अब अपनी फसल की सिचाई भी कर रहे हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor