पति ने की महिला के साथ हैवानियत,प्राइवेट पार्ट में डाला लोहे की रॉड,मामला दर्ज

कौशाम्बी

जिले में महिला अपराध रुकने का नाम नही ले रहा हैं। शुक्रवार को दलित किशोरी से गैंगरेप का मामला अभी लोग भूले भी नही थे कि रविवार को महिला के साथ दिल दहला देने वाला मामला सामने आयाहै।महिला के पति पर महिला को मारपीट के बाद प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डालने का आरोप लगा है।गंभीर हालत में महिला को सीएचसी कनैली में भर्ती किया गया था। जहाँ पर हालत नाजुक देख डॉक्टर ने हायर सेंटर मंझनपुर रेफर कर दिया। जहा पर महिला का इलाज़ चल रहा हैं। कौशांबी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को हैवान बने उसके पति शैलेश ने शराब के नशे में जमकर पीटा। इतना ही नही इंसानियत की सारी हदें पार करते हुए पति ने महिला के मुंह मे कपड़ा ठूस कर पहले निर्वस्त्र किया। आंखों पर पट्टी बंधी और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की सरिया डाल दी। जिससे महिला बेहोश हो गयी। पति ने उसे मरा समझ कर गाँव से कुछ दूर पर फेंक कर फ़रार हो गया। और मायके वालों से फोन कर बताया कि उनकी बेटी घर से भाग गई हैं। जानकारी होने पर परिजन बेटी को कई दिनों तक खोजने पर एक बुजुर्ग के घर पर मिली। तो परिजनों ने बेटी को सीएचसी कनैली में भर्ती कराया। जहा हालत नाजुक होने पर उसको मंझनपुर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। जहा उसका इलाज़ चल रहा हैं। उधर परिजन की शिकायत के बाद सीओ सदर ने जांच कर कार्यवाई की बात कही हैं।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor