कौशाम्बी: कौशाम्बी के लोगो को मिली CCTV और आरामदायक सीटों से लैस 2 नई AC इलेक्ट्रिक बसें,छात्रों और व्यापारियों को मिलेगी सुविधा,
यूपी के कौशाम्बी वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, सरकार ने प्रयागराज से कौशाम्बी मंझनपुर रूट पर दो नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इससे रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल यात्रा की सुविधा मिलेगी।इसका किराया मात्र 108 रुपये निर्धारित किया गया है।
परिवहन विभाग के मुताबिक नई इलेक्ट्रिक बस सेवा का शेड्यूल सुबह का समय प्रयागराज लीडर रोड बस स्टेशन से सुबह 7:45 बजे प्रस्थान मंझनपुर बस स्टॉप पर सुबह 9:15 बजे पहुंचेगी, मंझनपुर से वापसी: सुबह 10:00 बजे प्रयागराज के लिए ,शाम का समय प्रयागराज से मंझनपुर शाम 7:15 बजे बस उपलब्ध होगी।
इस नई बस सेवा से छात्र, सरकारी कर्मचारी, व्यापारी और रोजाना अप-डाउन करने वाले आम यात्री सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगे। अभी तक प्राइवेट वाहनों या रोडवेज की पुरानी बसों से सफर करना पड़ता था।जीरो पॉल्यूशन डीजल की जगह बैटरी से चलेंगी, प्रदूषण कम होगा आरामदायक सफर AC, CCTV और आरामदायक सीटों से लैस किफायती किराया सिर्फ 108 रुपये में प्रयागराज से मंझनपुर सुरक्षित GPS ट्रैकिंग और पैनिक बटन की सुविधा उपलब्ध है








